शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ठंडी सड़क पर एक महिला एवं उसके भाई को कुचलने का प्रयास किया गया वहीं तवेरा वाहन से पहले महिला के भाई की बाइक में टक्कर मारी उसके बाद महिला के आगे से गाड़ी निकाल कर ले गए गनीमत रही कि दोनों में से किसी को भी चोटें नहीं आई हैं वही महिला अपनी तारीख पर कोर्ट में आई थी जिसकी शिकायत आज महिला ने कोतवाली पुलिस को की है.
जानकारी के अनुसार श्वेता लोधी पत्नी विवेक लोधी ने बताया कि उसकी शादी 2020 में विवेक लोधी के साथ हुई थी कुछ समय तक तो ठीक चला लेकिन वह आए दिन दहेज की डिमांड करने लगे जिसके बाद इसी दुख में महिला के पिता का भी देहांत हो गया. 5 लाख रुपए भी महिला के घर वालों ने उन्हें दे दिए थे लेकिन उसके बाद भी उनका रवैया नहीं बदला और पिछले 6 माह से महिला अपने ताऊ जी के यहां शक्तिपुरम सिद्धेश्वर मंदिर के पीछे शिवपुरी में रह रही है.
महिला ने बताया कि उसका जेठ बासुदेव लोधी, ससुर और जेठानी लगातार उसको प्रताड़ित करते थे और आज जेठ ने महिला और उसके भाई को कार से कुचलने का प्रयास किया.
महिला ने बताया कि उसका कोर्ट में दहेज़ का केस चल रहा है उसने फिजिकल थाने में दहेज एक्ट का केस लगाया था जिसकी कई तारीखे हो चुकी है आज भी कोर्ट में केस की तारीख थी और वह अपने भाई सत्येंद्र लोधी के साथ कोर्ट की तारीख में गई थी तभी जब लौट कर वापस जा रहे थे तो ठंडी सड़क पर महिला के भाई की बाइक में टक्कर मारी उसके बाद महिला को भी कुचलने का प्रयास किया लेकिन गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित रहे और महिला और उसका भाई कोतवाली पहुंचा जहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है वही लगातार केस वापस लेने की धमकी बना रहे हैं.

कोर्ट में तारीक पर आई महिला एवं उसके भाई को गाड़ी से कुचलने का किया प्रयास, कोतवाली में शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment