Press "Enter" to skip to content

महिला को सांप ने काटा, मोबाइल पर कराई झाड फूंक, आधे घंटे बाद ले गए अस्पताल में अंदर / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सुनाज में महिला को उस समय सांप ने काट लिया जब वह अपने गांव में खेत पर उड़द समेट रही थी.

जानकारी के अनुसार सुनीता यादव पत्नी प्रताप सिंह यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम सुनाज थाना कोलारस को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है वही आपको बता दें कि आज जब वह अपने गांव में खेत पर उड़द समेट रही थी तभी उड़द समेटते समय सांप निकल आया और महिला को सांप ने काट लिया जिसके बाद परिजनों ने महिला को देखा और तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए.

आधे घंटे तक अस्पताल परिसर में बाहर रखे रही महिला को

जब परिजन अस्पताल में महिला को लेकर आए तभी ट्रामा सेंटर के बाहर अस्पताल परिसर में आधे घंटे तक महिला को इलाज के लिए अंदर नहीं लेकर गए और वही रखे रहे आपको बता दें कि उन्होंने किसी जानकार को फोन लगाएं और महिला की वीडियो कॉल पर ही झाड फूंक करा ली जिससे महिला को होश आ गया वही देखने वालों की उस समय भीड़ लग गई परिजन बोले कि डॉक्टर कुछ नहीं कर सकता जानकार ही सही करेगा जिसके बाद आधे घंटे बाद समझाईस के बाद परिजन जिला अस्पताल के अंदर महिला को इलाज के लिए लेकर गए जहां पर उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!