शिवपुरी: शिवपुरी के ग्राम सतेरिया में रहने वाली महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि उसके पति की मौत कैंसर और टीबी की गंभीर बीमारी के चलते हो गई थी लेकिन आज दिनांक तक डेढ़ साल गुजर जाने के बाद भी उसको संबल योजना के तहत सहायता राशि नहीं मिली है. जिसकी गुहार आज उसने कलेक्टर से जनसुनवाई में लगाई है.
जानकारी के अनुसार रानी जाटव पत्नी स्वर्गीय नंदकिशोर जाटव निवासी ग्राम सतेरिया ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसका पति टीवी की बीमारी एवं एक पैर में कैंसर जैसी घातक रोगों से 3 वर्ष तक लड़ता रहा, आराम नहीं मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई वहीं महिला ने पति के नाम से संबल योजना के तहत पंजीयन कराया था जिसकी राशि मृत्यु उपरांत ही मिलनी थी लेकिन उसे नहीं मिली है आज डेढ़ साल गुजर गया है लेकिन जनपद पंचायत की तरफ से उसे राशि प्राप्त नहीं हुई है और उसने सभी दस्तावेज जमा कर दिए हैं, महिला ने गुहार लगाई है कि जल्दी राशि दी जाए जिससे वह अपना जीवन यापन कर सकें.

पति की मौत के बाद नहीं मिली संबल योजना के तहत राशि / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment