जिला एवं शहर कांग्रेस के द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो सद्भावना यात्रा, कांगे्रसियों में दिखा उत्साह, उमड़ी भीड़
शिवपुरी: पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा पूरे देश में कंाग्रेस पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए कन्याकुमारी से भारत जोड़ों की जो यात्रा शुरू की गई उसका परिणाम है कि आज एक-एक करके पूरा देश कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहा है, निकल रही इस यात्रा में स्वत: ही लोग जुड़कर भाजपा के कुशासन से अब मुक्ति चाहते है वह देश की विश्वसनीय कांग्रेस पार्टी से जुड़कर इस अभियान को सफल बना रहे है। कांगे्रस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में यह वक्तव्य दिए कांग्रेस प्रभारी श्रीमती रश्मि पंवार ने जो स्थानीय जिला मुख्यालय पर गुना नाका स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित जिला व शहर कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो सद्भावना यात्रा के माध्यम से उपस्थित कांग्रेसजन व आमजनता को संबोधित कर रही थी यहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा जिला कांग्रेस प्रभारी रश्मि पंवार का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया तत्पश्चात समस्त कांग्रेसजनों के द्वारा नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो यात्रा की आगवानी की गई जिसमें समस्त कांग्रेसजनों के द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जन-जन को संदेश दिया गया और जैसे ही यात्रा अपने गतंव्य की ओर बढ़ती गई वहां वैसे-वैसे लोग स्वत: ही इस यात्रा में जुड़ते हुए नजर आए। नगर में शहर कांग्रेस के इस भारत जोड़ो सद्भावना यात्रा को अपार जनसमर्थन मिला जहां हाथों में कांग्रेस के झण्डे थामकर कांग्रेसजन चल रहे थे और ढोल-ताशों से लोगों को इस यात्रा से जोड़ते हुए नगर में जन-जागरूकता का संदेश दे रहे थे। यह भारत जोड़ो सद्भावना यात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय गुना नाका से प्रारंभ होकर एबी रोड़ झांसी तिराहा, गुरूद्वारा, माधवचौक से होकर कमलागंज होते हुए ग्वालियर वायपास पहुंचेगी जहां से यात्रा करौंदी क्षेत्र के लिए निकालेगी जहां करौंदी में कांग्रेस पार्टी की इस यात्रा का समापन हुआ। जिला एवं शहर कांग्रेस के द्वारा निकाली गई इस भारत जोड़ो सद्भावना यात्रा में विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी सहित जिले के कांग्रेसजन रामकुमार यादव, ओमप्रकाश शर्मा जॉली, नरेन्द्र जैन भोला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवानी राठौर, यूथ कंाग्रेस अध्यक्ष अमित शिवहरे, राजू गुर्जर, सोनू सिकरवार, संजय चतुर्वेदी, साहब सिंह कुशवाह, वीरेन्द्र खटीक, कमलकिशन शाक्य पार्षद, बृजेन्द्र सिंह, रीतेश चौधरी आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। भारत जोड़ो सद्भावना यात्रा के सफल आयोजन पर उपस्थित कांग्रेसजन एवं आमजनता की भागीदारी को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहा है पूरा देश, मिल रहा अपार जनसमर्थन :रश्मि पंवार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment