शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम टोरिया में बीती रात एक युवक का शव कुएं में उतराता हुआ मिला. ग्रामीणों ने पहुंचकर शव की पहचान गांव के ही रहने वाले शिवचरण प्रजापति उम्र 50 वर्ष के रूप में की.इसकी सूचना तत्काल बैराड़ थाना पुलिस को भी दी मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
पिता थे शराब पीने के आदि, कई बार रोका पर नहीं माने बात
टोरिया निवासी मृतक शिवचरण प्रजापति के 28 वर्षीय पुत्र राजू प्रजापति ने बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदि हो चुके थे कई बार उन्हें शराब पीने से मना किया परंतु वह नहीं मानते थे. बीते रात उन्होंने कुए पर बैठकर शराब पी और कुएं में गिर गए.रात्रि तकरीबन 8:00 बजे रोशन प्रजापति ने उसे बताया कि उसके पिता शिवचरण घर के पास वाले कुएं में गिर गए हैं मौके पर जाकर देखा तो ग्रामीण सहित पुलिस उसके पिता को कुएं में से निकालने का प्रयास कर रहे थे कुएं से निकालने से पहले उसके पिता शिवचरण की मौत हो चुकी थी.
कुएं पर बैठकर पीते थे शराब, कई बार बचे थे गिरने से.
राजू प्रजापति ने बताया कि उसके पिता ज्यादातर कुएं के पास बैठकर शराब पीते थे इससे पहले वह कई बार कुएं में गिरने से बाल-बाल बचे थे उन्हें कुए पर बैठकर शराब पीने से भी मना किया था परंतु वह नहीं मानी जिसके चलते बीते रात शराब पीने के बाद कुएं में गिरने से उनकी मौत हो गई.

कुएं पर बैठकर शराब पीने की लत ने ली जान,पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला शव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment