शिवपुरी ब्लॉक के ग्राम सेमरी में शिक्षकों द्वारा शासकीय स्कूल भवन की पुताई व मेंटीनेंस के लिए आई 30 हजार रुपए से अधिक की राशि बिना निर्माण कार्य कराए ही आहरण कर ली है। साथ ही अपने बेटे को अतिथि शिक्षक बनाने के लिए 30 से अधिक फर्जी ऐसे छात्रों के नाम पोर्ट पर दर्ज करा करा दिए हैं। जो वर्षों पहले स्कूल छोड़ चुके हैं। वहीं स्कूल के शासकीय रजिस्टर सहित अन्य सामान भी सेवानिवृत होने के बाद भी अपने पास रखे हुए हैं।
स्कूल की पुताई व अन्य निर्माण नहीं होने स्कूल में बढ़ाई छात्र संख्या से गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षकों के खिलाफ लामबंद होकर कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल पहुंचकर पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों से स्कूल के लिए आई सामग्री व राशि को खुर्दबुर्द करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए फर्जी बढ़ाई छात्र संख्या कम करने की बात कही है। वहीं विद्यालय प्रभारी हैडमास्टर संजीव खेमरियां का कहना है कि स्कूल के पुताई व निर्माण के लिए आई राशि बिना कार्य कराए ही पूर्व हैडमास्टर द्वारा आहरण की गई है। साथ ही उन्होंने भी मुझे चार्ज भी अधूरा दिया है।
इसकी मैंने शिकायत संकुल सहित बीआरसीसी को कर चुका हूं। लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
स्कूल पुताई सहित अन्य कार्यों के लिए आई राशि खुर्दबुर्द शासकीय स्कूल भवन के पुताई सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए आई राशि खुर्दबुर्द होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लामबंद होकर कार्रवाई की मांग करते कहा है कि आठ साल से स्कूल में हैडमास्टर बतौर राजकुमार रावत थे, जिन्होंने शासन से पुताई व मेंटीनेंस के लिए आई राशि बिना निर्माण कराए ही निकाल ली है। इसका खुलासा हाल ही में हैडमास्टर हुए सेवानिवृति के बाद प्रभारी संजीव खेमरिया शिक्षक को दिया तो यह फर्जीबाड़ा सामने आया। इतना ही नहीं प्रभारी हैडमास्टर संजीव खेमरिया के अनुसार हैडमास्टर मुझे चार्ज भी पूरा नहीं दे रहे हैं। इसकी शिकायत करने पर वरिष्ठ अधिकारी भी मेरे सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
स्कूल में छात्र संख्या बढ़ाकर मिली मूंग व ड्रेस में भी गड़बडियां प्रभारी हैडमास्टर संजीव खेमरिया के अनुसार हैडमास्टर रावत सेवानिवृत होने के बाद 15 हजार रुपए पुताई और 15 हजार स्कूल मेंटीनेंस के गायब करने के अलावा स्कूल की पुरानी कैसबुक, भर्ती रजिस्टर भी अपने साथ ले गए हैं और मुझे नई कैशबुक व नए भर्ती रजिस्टर बनाकर दे गए हैं। वहीं स्कूल का भरा हुआ सिलेंडर ले गए और खाली सिलेंडर दे गए हैं। साथ ही अन्य विसंगतियां भी स्कूल में कर गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों स्कूल में किए गए बच्चों की संख्या फर्जीबाड़े की जांच कर सेवानिवृत द्वारा नियुक्त कराए जा रहे अपने बेटे को अतिथि शिक्षक पर रोक लगाए जाने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार बच्चों के लिए आई मूंग व ड्रेस वितरण में भी गड़बड़ियां की गई हैं।






Be First to Comment