शिवपुरी नगर पालिका में आज परिषद की बैठक से पहले गुना-शिवपुरी सांसद केपी सिंह यादव ने नगरपालिका उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति रामजी व्यास को नगर पालिका परिषद में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जिसका एक पत्र सांसद ने कलेक्टर, एसपी और नगर पालिका सीएमओ को भेजा है। गौरतलब है कि नगर पालिका में होने वाली परिषद की बैठक में पार्षद पतियों की उपस्थिति पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से माना जा रहा था कि उपाध्यक्ष सरोज व्यास परिषद की बैठक में कमजोर नजर आईं।
बैठक से ठीक एक घंटे पहले सांसद केपी यादव ने नपा उपाध्यक्ष के पति को नगर पालिका में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया। जिससे नगर पालिका की राजनीति गर्मा गई। जिससे रामजी व्यास का परिषद की बैठक में पहुंचने का रास्ता साफ हो गया। सूत्र बताते हैं कि रामजी व्यास के परिषद में उपस्थित होने से परिषद में रखे जाने वाले 46 बिंदुओं पर हंगामा तय है। क्योंकि वह लगातार नगर पालिका और स्थानीय विधायक पर आक्रामक हैं और उन पर सिंधिया परिवार पर टिप्पणी करने को लेकर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।






Be First to Comment