Press "Enter" to skip to content

अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर हुआ खुलासा, SP ने की इनाम की घोषणा / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल द्वारा थाना हाजा के मर्ग क्रमांक 57/2022 धारा 174 जाफौ. की शीघ्रता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त आदेश के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी महोदय पिछोर दीपक तोमर के मार्गदर्शन में निरी. तिमेश छारी थाना प्रभारी थाना खनियाधाना ने टीम गठित कर मर्ग क्रमांक 57/2022 धारा 174 जाफौ. की जांच पर से अपराध धारा 302 ताहि. का पाया जाने से थाना खनियाधाना मे अपराध क्रमांक 531/2022 धारा 302 ताहि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया, दौराने विवेचना मृतक रुपसिह कुशबाह पुत्र बृजलाल कुशबाह उम्र 30 साल निवासी ग्राम अमरपुर थाना रक्शा जिला झांसी उ.प्र. जो घटना दिनांक 18.09.2022 को अपनी ससुराल ग्राम देवरी थाना खनियाधाना मे आया था घटना दिनांक 18-19/09.2022 को रात्रि 12.00 बजे के बाद सुबह 6.00 बजे के बीच मृतक के साले (अजय बदला हुआ नाम) ने अपनी भाभी के साथ मृतक रुपसिह द्वारा अबैध सम्बंध बनाते देखने के कारण रुपसिह के सिर मे लाठी से चोट पहुचाकर हत्या करना पाया जाने से आज दिनांक 25.09.2022 को आरोपी (अजय बदला हुआ नाम) को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त लाठी बरामद की गई आरोपी नाबालिग होने से माननीय किशोर न्यायालय शिवपुरी मे पेश किया गया जहा से उसे बाल सम्प्रेक्षण गृह गुना मे दाखिल किया गया है । पुलिस ने उक्त अंधे हत्या कांण्ड का खुलाशा 24 घण्टे के अन्दर करने से पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी राजेश सिह चन्देल द्वारा पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है.

उक्त कार्यवाही मे निरी. तिमेश कुमार छारी मय उनि रामवरनसिह तोमर , सउनि गुलाबदास , आर. 671 रवि वाथम,आर. 907 अरूण मेवाफरोष , आर. 644 देवेन्द्र गुर्जर, आर. 408 धर्मेन्द्र सिह की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!