Press "Enter" to skip to content

अन्न-जल ढावा पर पनीर अंगारा में निकला झिंगुर, महिला संचालक आई सामने, किया झगड़ा / Shivpuri News

युवक ने ट्विटर पर किया ट्वीट, फूड आफिसर को दर्ज कराई शिकायत, भरा गया खाने का सेम्पल

शिवपुरी: झांसी-जयपुर फोरलेन हाईवे पर स्थिती अन्न जल ढावा पर शनिवार की दोपहर एक युवक द्वारा मंगाए गए खाने में झिंगुर निकला। खाना खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई और जब उसने होटल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई तो एक महिला संचालक उससे झगड़ा करने के लिए सामने आ गई। युवक ने इसे न सिर्फ ट्विटर पर ट्वीट किया है बल्कि उसने फूड आफीसर को भी मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फूड आफीसर के अनुसार उन्होंने होटल से खाने का सेम्पल ले लिया है।
जानकारी के अनुसार उप्र निवासी आदित्य नामक युवक अपने एक मित्र के साथ कार से लखनऊ से पुणे जा रहा था। दोपहर करीब करीब साढ़े बारह बजे आदित्य और उसका मित्र खाना खाने के लिए अन्न-जल ढावा पर रूके। उन्होंने जो खाना आर्डर किया उसमें एक डिश पनीर अंगारा भी थी। जब वह खाना खा रहे थे तो पनीर अंगारा में झिंगुर निकल आया। इस बात की शिकायत उन्होंने होटल पर मौजूद लोगों को दर्ज कराई तो एक महिला संचालक सामने आ गई। उक्त महिला संचालक ने अादित्य से खूब झगड़ा किया। आदित्य के अनुसार इसी दौरान उसे काफी उल्टियां भी होने लगीं। आदित्य ने नईदुनिया से बात करते हुए बताया कि अन्न-जल पर साफ सफाई भी नहीं थी। टेबिल पर चिटियां थीं और काफी गंदगी भी थी। बकौल आदित्य जब उसने महिला से कहा कि यह खाना खाने से उसकी तबीयत खराब हो गई है, इसकी जिम्मेदारी किसकी है। इस पर महिला का कहना था कि यदि कुछ हो जाएगा तो आ जाना तब की तब से देखेंगे। अंतत: आदित्य ने मामले की शिकायत फूड सेफ्टी आफीसर आशुतोष शर्मा को दर्ज कराई। आशुतोष शर्मा ने होटल पर पहुंच कर खाने का सेम्पल भी भरा है। आदित्य यादव ने नईदुनिया से फोन पर हुई चर्चा के दौरान बताया कि उसे बाद में डाक्टर को दिखाना पड़ा है, डाक्टर ने उसे दवाएं दीं, जिसके बाद उल्टियां बंद हुई हैं। अब वह ड्राइव नहीं कर पा रहा है।

गूगल ने बताया दो माह पहले भी निकला था झिंगुर
आदित्य यादव का कहना है कि उसने जब गूगल करके रिव्यू देखा तो गूगल ने उसे बताया कि अन्न-जल ढाबा पर दो माह पहले भी एक व्यक्ति के खाने में झिंगुर निकला था। उक्त व्यक्ति ने भी मामले की शिकायत इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दर्ज करवाई थी। तत्समय भी होटल संचालक और ग्राहक के बीच झगड़ा होने की बात कही जा रही है।

इनका कहना है
मुझे एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी, इस शिकायत पर मैं ढाबे पर पहुंचा और मैंने वहां से सेम्पल कलेक्ट किए हैं। सेम्पल जांच के लिए भेजा जाएगा। सेम्पल रिपोर्ट के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आशुतोष शर्मा
फूड सेफ्टी आफीसर

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!