Press "Enter" to skip to content

गणेश कुशवाह को जबरदस्ती दारू पिलाई और कर दी लट्ठों से मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गुना बाईपास से एक युवक अपनी कार का टायर बदलवाने गया था तभी दो लोग आए और उसी की गाड़ी में बैठा कर उसको ले गए और जबरदस्ती दारु पिलाई जिसके बाद उसकी लट्ठों से मारपीट कर दी वहीं जिला अस्पताल में घायल का इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार गणेश कुशवाह उम्र 30 साल पुत्र प्रकाश कुशवाह निवासी छोटी नोहरी ने बताया कि वह अपनी गाड़ी डस्टर कार का टायर बदलवाने के लिए गुना बाईपास इंडस्ट्रीज एरिया गया हुआ था तभी संजय कुशवाह और राजेंद्र शाक्यवार आए और उसी की गाड़ी में बैठ गए और उसे जबरदस्ती ले गए इसके बाद उसको दारू पिलाई और उसकी लट्ठों से मारपीट कर दी जिसके बाद उसको सिया मैरिज गार्डन के पास छोड़ कर चले गए घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है वहीं परिजन कोतवाली पहुंचे हैं समाचार लिखे जाने तक परिजन कोतवाली में मौजूद हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!