Press "Enter" to skip to content

सरपंची के चुनाव को लेकर सरकारी अस्पताल में दो पक्षों में हुआ विवाद, कई घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के करैरा के सरकारी अस्पताल में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया आपको बता दें कि सरपंची के चुनाव को लेकर यह विवाद हुआ वही एक पक्ष ने बताया कि वह इलाज कराने के लिए करैरा के स्वास्थ्य केंद्र आए थे तभी दूसरे पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया.

जानकारी के अनुसार घायल भूपेंद्र सिंह परमार निवासी रहरगवां थाना करैरा ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल करैरा में इलाज कराने के लिए आए थे. तभी दबंग लोग आए और उन पर हमला बोल दिया दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं वहीं कुछ लोगों को सरकारी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है जहां पर उनका उपचार जारी है. घायल युवक ने बताया कि डोली, जीतेंद्र, छोटू और अन्य लोगों ने हमला कर दिया था.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!