Press "Enter" to skip to content

5 लोगों पर युवक को जहर देने का आरोप, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम भगवानपुरा में बीते रोज एक युवक को उसके कुछ साथी अपने साथ पार्टी बनाने के लिए ले गए थे। इसके बाद युवक घर वापस नही आया बल्कि गुरूवार सुबह वह गंभीर हालत में देवराज मंदिर के पास मरणासन्न हालत में मिला। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक भगवानपुरा निवासी ब्रजेश सेन को गांव के ही गब्बा ठाकुर, मोहित ठाकुर व अन्य तीन लोग बुधवार को अपने साथ पार्टी में ले जाने की बात बोलकर ले गए थे। इसके बाद रात तक ब्रजेश वापस नही आया। ब्रजेश के भाई वृंदावन ने मोहित को फोन लगाकर पूछा कि मेरा भाई ब्रजेश कहां है तो मोहित ने बताया कि सुबह ब्रजेश आ जाएगा। सुबह भी जब ब्रजेश नही आया तो वृंदावन अपने भाई को तलाशने के लिए गांव में गया जहां देखा तो देवराज मंदिर के पास ब्रजेश मरणासन्न हालत में पड़ा था और उसके मुॅह से झाग निकल रहा था। ब्रजेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इधर ब्रजेश के भाई की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ जहरखुरानी का केस दर्ज किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!