Press "Enter" to skip to content

विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाए ससुरालियों पर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम लहृरा में फांसी लगाकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली मृतिका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं पिछोर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 27 वर्षिय सुमन सेन की शादी पिछोर के लहजा गांव के रहने वाले विजेंद्र सेन से चार साल पहले हुई थी। सुमन सेन से विते रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पिछोर पहुचे मृतिका के भाई राजकुमार सेन ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। राजकुमार सेन का कहना है कि सुमन का पति विजेंद्र शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। मृतिका के भाई ने बताया कि पहले भी एक बार उसकी बहिन को कुएं में फेंक दिया था कई बार ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरी बहन को मारने की कोशिश की गई। 4 साल पहले शादी हुई थी जब से शादी हुई है तभी से ससुराल पक्ष वाले दहेज की मांग करते थे दहेज की रकम ना देने पर आए दिन मेरी बहन के साथ मारपीट किया करते थे लेकिन इस बार ससुराल पक्ष वालों ने मेरी बहन को मार कर फांसी पर टांग दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!