Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में पार्वती नदी की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी कार, सभी सुरक्षित / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्वती नदी में एक कार अनियंत्रित होकर गिर पड़ी. गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोगों की जान बच गई. कार के नदी में गिरते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई.जिन्होंने कार में सवार दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

शराब के नशे में धूत था चालक

जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के ऐचबाड़ा गांव का रहने वाला दीपू बालोठिया अपने गांव से बैराड़ के लिए अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर निकला हुआ था. जब कार पार्वती नदी के पुल से होकर गुजर रही थी इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पार्वती नदी के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी. गनीमत रही की कार पुल के शुरुआती हिस्से की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी के किनारे में जा गिरी जबकि अगर यह हादसा पुल के बीचो बीच आकर घटित होता तो बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था. दरअसल बीते 3 दिनों से जिले भर में बारिश का क्रम जारी है इसी के चलते जिले के सभी नदी नाले उफान पर हैं पार्वती नदी भी तेज बहाव में बह रही है ऐसे में अगर कार नदी के तेज बहाव के संपर्क में आती तो कार सवार दोनों युवकों की जान आफत में आ सकती थी. ग्रामीणों की माने तो कार चालक शराब के नशे में था. जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर नदी पर बने पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!