Press "Enter" to skip to content

पोहरी चौराहे पर निकला मिस्टर मगरमच्छ, घंटो तक नहीं पहुंची रेसक्यू टीम / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहरी चौराहे से हैं. पोहरी चौरहे पर 5 से 6 फुट लंबा मिस्टर मगरमच्छ निकल आया वहीं आसपास के लोगों में दहसत का माहौल बन गया. जिसके बाद आसपास के लोगों ने वन विभाग की रेसक्यू टीम को सूचना दी जिसके बाद कई घंटो तक रेसक्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची. वार्ड नंबर 7 के पार्षद अरविन्द ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए.

रात से ही लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं, दोपहर तक नाले उफान पर रहे कई निचले इलाकों में पानी भी भर गया जिसके कारण पानी के बहाव में मगरमच्छ सड़कों पर विचरण करते नज़र आते हैं. इसी कारण शहर की मुख्य सड़कों पर मगरमच्छ आए दिन दिखते हैं. और रिहायसी इलाकों में भी मगरमच्छ देखे जा सकते हैं. जिसके कारण लगातार लोगों में दहशत का माहौल बना रहता हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!