Press "Enter" to skip to content

दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, चार घायल इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मनपुरा में दो बाईकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे एक बाइक पर सवार दो वहीं अन्य दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए जिनको तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार घायल शिवकांत सोनी ने बताया कि वह खनियाधाना से ग्राम सिरसौद व्यक्तिगत काम से आ रहे थे तभी सामने से शराब के नशे में बाइक सवार आया और गलत साइड बाइक डालकर सामने से बाइक में भिड़ंत कर दी जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वहीं बाइक चालक चंद्रशेखर पुरोहित के एक हाथ में फैक्चर और एक पैर में फ्रैक्चर है वही पीछे बैठे शिवकांत सोनी के पैर में फैक्चर है दोनों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!