शिवपुरी: बैराड़ थाना पुलिस ने स्मैक के नशे के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाते हुए नगर के अलग-अलग स्थानों से 8 युवकों को स्मैक का नशा करते हुए हिरासत में लिया है। पुलिस ने पकड़े गए 8 युवकों में से 2 युवकों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 6 युवकों के विरुद्ध धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर तहसील कार्यालय में पेश किया, जहां से 6 युवकों को जेल भेज दिया है।
बैराड़ थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ युवक आपस मे लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक नशे के हालात में आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने स्मैक का नशा कर रहे 8 युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवकों में से दिलीप चौधरी और बाइस राम कुशवाह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्मैक के नशे की वजह से आपस में झगड़ा कर शांति भंग कर रहे 6 युवकों बृजेश ओझा, गिर्राज शर्मा, हरिओम योगी, विजय धाकड़, छोटू ओझा, मनीष कुशवाह के खिलाफ 151 की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
पुलिस लगातार अभियान चलाकर कर रही कार्रवाई
थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि स्मैक के नशे की वजह से ही नगर में छुटपुट चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

स्मैक: 6 युवकों को भेजा जेल, 2 पर किया NDPC ACT का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment