शिवपुरी: खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के अथक प्रयासों से प्रदेश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने हेतु भारत में प्रथम शासकीय महिला क्रिकेट अकादमी का संचालन श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी जिले में किया जा रहा है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने बताया कि शिवपुरी में म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी माह जून 2022 से मुख्य प्रशिक्षक श्री अरुण सिंह के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई है। महिला क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही अन्डर 19 वर्ग की दो खिलाड़ी कु.संस्कृति गुप्ता एवं कु. अनामिका रघुवंशी का चयन म.प्र. अंडर 19 बीसीसीआई बी-20 टूर्नामेंट हेतु हुआ है। जिसका आयोजन 01 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2022 अहमदाबाद (गुजरात) में होना है। इस प्रतियोगिता का केंम्प 21 सितम्बर से इन्दौर में प्रारंभ हुआ है।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सीनियर वूमेन टी-20 प्रेक्टिस मेचे जो 23 सितम्बर से 26 सितम्बर तक बड़ौदा में किया जा रहा है। जिसमें 17 खिलाड़ियों में से 02 खिलाड़ी म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी कु. अनुष्का शर्मा एवं कु. रीना यादव चयनित हुई है। केंम्प 17 सितम्बर से 20 सितम्बर तक मंदसौर में आयोजित किया जा रहा है। ये खिलाड़ी बड़ौदा के विरूद्ध अपना प्रदर्शन करेंगे।
इसी प्रकार उत्तराखंण्ड राज्य की चयनित सीनियर वूमेन्स टीम में 15 खिलाड़ियों में से 02 खिलाड़ी जिनका नाम कु. ज्योति गिरी एवं कु. कंचन परिहार है, वर्तमान में मप्र. राज्य क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही है। अकादमी की इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

महिला क्रिकेट अकादमी की 6 खिलाड़ियों का BCCI टूर्नामेन्ट में हुआ चयन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- जनगणना कार्य पर जा रहे शिक्षक का सड़क हादसा, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment