Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद के चलते ताऊ ने भतीजे की कर दी मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के छोटी नौहरी में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. वही भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है जिला अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया जहां पर उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार घायल तरुण कुशवाह पुत्र कैलाश कुशवाह उम्र 21 साल निवासी छोटी नोहरी ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते ताऊ एवं ताऊ के लड़कों ने एक राय होकर मारपीट कर दी तरुण ने बताया कि ताऊ पूरी जमीन हड़पना चाहते हैं और हमें कुछ नहीं देना चाहते हैं इसके एवज में लगातार धमकी देते रहते हैं तरुण ने बताया कि उनकी वसीयत की पुरानी जमीन है और उनके पापा ने 5 लाख भी जमीन में लगाए थे लेकिन ताऊ पूरी जमीन को खुद हड़पना चाहते हैं और इसी एवज में उन्होंने एक राय होकर हमारी मारपीट कर दी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!