Press "Enter" to skip to content

अबैध शराब 40 पेटी सहित एक आरोपी को एवं बोलेरो कार को किया जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: अमोला थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी को सूचना प्राप्त हुई की दो लोग एक बोलेरो में अबैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना से थाना प्रभारी अमोला द्वारा बरिष्ठ अधिकारियों को अबगत कराया.

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया एवं एसडीओपी करैरा संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अमोला मय पुलिस टीम के शिवपुरी-झांसी हाईवे के अमोलपठा तिराहे पर पहुंचे एवं बैरीगेट लगाकर वाहन चैकिंग शुरु की गई. कुछ देर बाद शिवपुरी तरफ से एक बोलेरो कार आती दिखी जो पुलिस चैकिंग को देख चालक द्वारा अपनी बुलेरो कार को भगाने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम एवं पुलिस वाहन की मदद से रोका, मौके का फायदा उठाकर एक व्यक्ति बुलेरो कार मे से उतकर खेतों मे भाग गया । पुलिस द्वारा बुलेरो चालक को पकड़कर गाड़ी की तलासी ली तो उसमे 40 पेटी कुल 360 लीटर देशी शराब कीमती 140000 रु. मिली जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया । आरोपियों द्वारा बुलेरो क्रं. UP93Q0315 का अवैध रुप से शराब के परिवहन मे करने से पुलिस द्वारा उक्त बुलेरो कार कीमती करीब 4 लाख रु. को भी जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलास की जा रही है ।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमोला उनि. अमित चतुर्वेदी, सउनि. विवेक भट्ट, आर. पवन राठौर, शिवम विश्वकर्मा, शिवम यादव, अर्जुन रावत, दामोदर भार्गव की शराहनीय भूमिका रही ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!