Press "Enter" to skip to content

बदमाश ने दुकान का शटर तोड़ा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात / Shivpuri News

शिवपुरी जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं, चोर सीसीटीवी कैमरा होने के बावजूद भी चोरी की वारदात को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं। एक चोर दुकान का ताला तोड़ते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने कोलारस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

घटना कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई सड़क गांव की है। यहां कौशिक पुत्र गोपाल लखेरा की मोबाइल की दुकान है। 20 सितंबर की रात करीब 2:00 बजे एक बाइक पर सवार 3 लोग पहुंचे। इनमें से एक चोर के हाथ में लोहे की सब्बल लेकर दुकान पर पहुंचा। उसने सब्बल को ताले में फंसा कर उसको तोड़ दिया। ताले टूट जाने के बाद चोर दुकान की शटर भी खोलने में कामयाब हो जाता है परंतु चोर दुकान में घुसने का दो बार प्रयास करता है, उसे किसी की आहट सुनाई देती है। वह मौके से अपने साथियों के साथ भाग जाता है।

कौशिक लखेरा का कहना है कि दुकान पर वह जब सुबह पहुंचा तो पाया कि दुकान के ताले टूटे हुए पड़े थे, हालांकि दुकान में चोर प्रवेश नहीं कर सका इसके चलते दुकान में रखे मोबाइल सहित एसेसरीज का सामान सुरक्षित है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!