Press "Enter" to skip to content

गंभीर अवस्था में मिला युवक 108 ने कराया अस्पताल में भर्ती, गले पर हैं कटने के निशान / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी ग्वालियर बायपास पर एक युवक गंभीर अवस्था में मिला वहीं सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंच गई जहां 108 एंबुलेंस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है वहीं युवक के हाथ पर गोलू लिखा हुआ है.

जानकारी के अनुसार 108 के पायलट दीपक पाठक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्वालियर बायपास पर एक अज्ञात युवक गंभीर अवस्था में डला हुआ है जिसके पास 108 मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि दो-तीन लोग मिलकर शराब का सेवन कर रहे थे वही दोनों लोग पर्स और मोबाइल लेकर घायल युवक का भाग गए और यह घायल अवस्था में वहीं पड़ा रह गया वहीं युवक के गले पर कटने के निशान हैं अभी युवक की हालत गंभीर है इस कारण से अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसके गले पर कटने के निशान कैसे आए है इसके बाद 108 ने तुरंत घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका उपचार जारी है आपको बता दें कि घायल का नाम गोलू शाक्य पिता सुरेश शाक्य निवासी कमला गंज बताया जा रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!