Press "Enter" to skip to content

सेवा पखबाड़े के तहत भाजपा अजा मोर्चा ने किया वृक्षारोपण / Shivpuri News

शिवपुरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखबाड़ा के तहत आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरसिंह सगर के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने फतेहपुर चैराहा स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंचकर वृक्षारोपण किया और आमजन से वृक्षारोपण करने की अपील की। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए अम्बेडकर पार्क की साफ सफाई भी की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीरसिंह सगर के साथ महामंत्री खेमराज मौर्य, उपाध्यक्ष मजबूत सिंह परिहार, जिला मंत्री राहुल खटीक, जिला मंत्री उषा परिहार, मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज खटीक, खनियांधाना मण्डल अध्यक्ष राकेश परिहार, कोलारस मण्डल अध्यक्ष वीरसिंह जाटव, विजय परिहार सिरसौद मण्डल, बदरवास से शैतान सिंह जाटव, खनियांधाना से राकेश परिहार, खोड़ से सीताराम जाटव उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!