मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना शुरू हुई, अनाथ बच्चों को मिलेंगे 4 हजार प्रति माह
अनाथ बच्चों के भविष्य को संवारने शुरू हुई मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना
शिवपुरी: प्रदेश के 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे जिनके माता- पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है, उन्हें विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र बच्चे को 4 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह आर्थिक सहायता बच्चे की शिक्षा, पोषण एवं अन्य दैनिक जरूरतों को पूरा करेगी।
जब किसी बच्चे के सिर से माता-पिता का साया उठ जाता है, तो उसका संपूर्ण विकास प्रभावित हो जाता है। भलेही उन बच्चों की सगे संबंधियों द्वारा देखभाल की जाती हो,किन्तु माता- पिता के भावनात्मक स्नेह से वे सदैव वंचित रहते है। उन्हें विकास के समुचित अवसर नहीं मिल पाते। इसलिए उनके लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना की शुरुआत की है।
आयुष्मान योजना का भी लाभ मिलेगा
इस योजना के तहत चिन्हित बच्चों को सरकार की आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के लाभ के लिए संबंधित बाल हितग्राही या उनके संरक्षक महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय या जिला कार्यालय में आवेदन कर सकते है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा से मोबाइल नंबर 9425756400 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह दस्तावेज जरूरी है
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए बाल हितग्राही के पास माता- पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, बच्चे की उम्र का प्रमाण, आधार कार्ड, संरक्षक (जिसके साथ बालक रह रहा है) का आधार कार्ड,समग्र आईडी के अलावा संरक्षक के साथ संयुक्त बैंक खाते की पासबुक होना आवश्यक है।

अनाथ बच्चों को मिलेंगे प्रत्येक माह 4 हज़ार रुपए: मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment