Press "Enter" to skip to content

ग्राम किशनपुरा में कार्य का वीडियो बना रहे युवक पर किया सरपंच के लोगों ने हमला / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम किशनपुरा में सरपंच समर्थकों ने युवक की मारपीट कर दी युवक गांव में हो रहे कार्य का वीडियो बनाने पहुंचा था जिसके बाद सरपंच के लोगों ने युवक की मारपीट कर दी.

जानकारी के अनुसार मुकेश शर्मा निवासी ग्राम किशनपुरा थाना गोवर्धन ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसके गांव में जेसीबी से तलैया का कार्य हो रहा था इसकी सूचना उसको लगी तो वह तत्काल मौके पर पहुंचा और वीडियो बनाने लगा जिसके बाद सरपंच के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी युवक ने बताया कि कुल्हाड़ी से उसके ऊपर हमला किया जब युवक गोवर्धन थाना पहुंचा तो उसकी सुनवाई नहीं हुई युवक ने बताया कि थाने पर भी सरपंच का ही समर्थन कर रहे थे जिसके बाद आज कलेक्टर से युवक ने न्याय की गुहार लगाई है युवक ने बताया कि वह वीडियो बनाने इसलिए गया था उस कार्य की फाइल अभी कंप्लीट नहीं हुई है लेकिन कार्य पहले ही चालू हो चुका है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!