Press "Enter" to skip to content

दोनों पैर से विकलांग पत्नी के साथ पहुंचा युवक, कलेक्टर से की शिकायत, जानिए मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के गोपालपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गोपालपुर से युवक ने कलेक्टर से गुहार लगाई है युवक ने बताया कि उसकी पत्नी दोनों पैर से विकलांग है और उसकी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में कुटीर भी मंजूर हो गई है जिसका कार्य चल रहा है लेकिन गांव के दबंग कार्य नहीं करने दे रहे हैं.

जानकारी के अनुसार धीरज परिहार पुत्र मथुरा परिहार निवासी ग्राम गोपालपुर ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी आवासीय जमीन पर कुटीर बना रहा है जो कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंजूर हुई है लेकिन गांव के ही दबंग लोगों ने उस पर आपत्ति लगा दी है जिसके चलते उसका कार्य रुक गया है उसकी पत्नी दोनों पैरों से विकलांग है और 50 वर्षों से वह उस जमीन पर आवाs कर रहे हैं लेकिन गांव के दबंग जमीन को मंदिर के नाम से हड़पना चाहते हैं गांव के दबंगों ने पहले भी जमीन पर मंदिर के नाम पर कब्जा कर रखा है. युवक ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!