शिवपुरी: शिवपुरी के पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाले बामोर डामरोन के उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला सी एच ओ ने पिछोर बीएमओ की कलेक्टर से शिकायत की है महिला ने बताया कि पिछोर बीएमओ उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और उसे काम करने नहीं देते हैं. आर्थिक व मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित किया जाता है.
जानकारी के अनुसार निर्मला छिरोलिया उप स्वास्थ्य केंद्र बामोर डामरोन CHO ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि 7 माह से उसे अनुसूचित जाति की महिला होने के कारण बीएमओ पिछोर द्वारा लगातार आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. और उसके ऊपर काम ना करने का झूठा आरोप लगाकर 4 माह से वेतन रोक लिया है. जबकि वह नियमित रूप से उपस्थित हो रही है इस संबंध में जब पिछोर कार्यालय में उसने आवेदन दिया तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया इसके बाद महिला ने बताया कि उसे मजबूरन व्हाट्सएप ग्रुप में जवाब देना पड़ता है और आबक जाबक भी आवेदन नहीं लिया जाता है. कहा जाता है कहते हैं पहले बीएमओ सर से मार्क कराए. उसके बाद आवेदन लिया जाएगा 6 माह से महिला की वर्क रिपोर्ट नहीं ली जा रही है जिसके कारण उसे वेतन नहीं मिला महिला ने बताया कि उसका 10 माह का बच्चा भी है जिसके कारण उसका भरण पोषण नहीं हो पा रहा है महिला ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है.

महिला CHO ने पिछोर बीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप कलेक्टर से की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- जनगणना कार्य पर जा रहे शिक्षक का सड़क हादसा, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment