शिवपुरी: शिवपुरी के जिला चिकित्सालय में एक बच्ची की मौत का मामला सामने आया है. बताना होगा कि कार चालक ने बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक पर सवार 1 साल की बच्ची की मौत हो गई वहीं चार घायल है जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार राधेश्याम शर्मा पुत्र मुरारी शर्मा उम्र 42 साल अपनी पत्नी को निक्की शर्मा पति राधेश्याम उम्र 38 साल बेटी अंजली शर्मा उम्र 1 साल, दूसरी बेटी विशाखा शर्मा उम्र 8 साल, तीसरी बेटी पूर्ति शर्मा उम्र 4 साल बाइक से सबलगढ़ के पिपरघान से पोहरी आ रहे थे. तभी गस्मानी चौराहे पर तालाब के पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे 1 साल की बच्ची की मौत हो गई. वहीं दो मासूम बच्चे सहित पति पत्नी घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.






Be First to Comment