Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार बोलेरो कार ने पीछे से बाइक सवार में मारी टक्कर, एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के बामोर कला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगा के रहने बाला युवक पत्नी के मायके से पत्नी एवं नवजात बच्ची के साथ वापस ग्राम डोंगा आ रहा था तभी ग्राम डोंगा के पास गांव के ही संजीव यादव ने पीछे से बोलेरो कार से जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक सवार घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार सुंदरी आदिवासी ने बताया कि वह अपने पति एवं नवजात बच्ची पूनम के साथ अपने मायके से ससुराल जा रही थी तभी गांव के संजीव यादव ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी जिससे पत्नी एवं छोटी बच्ची मोटरसाइकिल से गिर पड़े जिसके बाद सुंदरी के सिर में चोट आई है और खून निकलने लगा और कमर में भी चोट आई है जिसकी शिकायत थाने में की लेकिन थाने पर सुनवाई नहीं होने के चलते पूरा परिवार एसपी से शिकायत करने पहुंचा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!