Press "Enter" to skip to content

चार गांव में गायों में लंपी के लक्षण, अमपुर में रातों-रात गाय व बैल के शरीर पर गठानें पड़ीं / Shivpuri News

शिवपुरी: पड़ोसी राज्य राजस्थान में लंपी के प्रकोप के बाद अब शिवपुरी जिले में भी वायरस से संबंधित लक्षण देखने को मिल रहे हैं। शिवपुरी ब्लॉक के चार गांवों में रविवार को गायों में लंपी वायरस जैसे लक्षण सामने आए हैं। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम गांवों में पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के लिए सैंपल टेस्ट लिए जिन्होंने जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।

शिवपुरी ब्लॉक के गंगोरा, सूंड, तिघरा और खजूरी में एक-एक गाय में लंपी जैसे लक्षण देखने को मिले हैं। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम गांवाें में पहुंची। गायों में वायरस के लक्षण देखकर डॉक्टरों को भी लंपी की आशंका है। टीम ने गायों का ट्रीटमेंट करने के साथ वैक्सीनेशन कराया है। साथ ही जांच के लिए सैंपल ले लिए हैं। वहीं बैराड़ तहसील के अमरपुर गांव में भी एक गाय व एक बैल में लंपी जैसे लक्षण देखने में आए हैं। लंपी वायरस को लेकर पशुपालकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रातों रात अचानक गाय के शरीर पर गठानें सी पड़ गईं हैं।

सोमवार को सैंपल भोपाल भेजे जाएंगे , जांच रिपोर्ट से पशुओं में लंपी रोग की स्थिति स्पष्ट होगी ‘

शिवपुरी ब्लॉक के चारों गांवों से लक्षण वाली गायों के सैंपल लेने के बाद सोमवार को भोपाल भेजा जाएगा। भोपाल से जांच रिपोर्ट आने पर लंपी वायरस के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं बैराड़ के अमरपुर में अभी सैंपलिंग नहीं हुई है। सोमवार को टीम गांव पहुंचेगी।
5 किमी के रेडियस में जानवरों को वैक्सीन लगाई जा रही लंपी वायरस से संबंधित लक्षण वाले केस सामने आते ही पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। जिन गांवाें में लंपी जैसे लक्षण मिले हैं, उसके आसपास 5 किमी के रेडियस में आने वाले पुशओं में वैक्सीनेशन शुरू करा दिया है।
राज्य व जिलों की सीमाएं सील कराईं, पशु परिवहन व हाट व मेलों पर पाबंदी नोडल अधिकारी डॉ. महेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रशासन द्वारा राज्य व जिलों की सीमाएं सील करा दी हैं। इसके अलावा जिले में पशु परिवहन, पशु हाट व मेलों पर भी पाबंदी लगा दी है।
बकरियों में फैलता था लंपी वायरस

पशुपालन विभाग के मुताबिक लंपी वायरस पहले बकरियों में फैलता था लेकिन आप गाय और भैंस भी चपेट में आ रही हैं। पिछले साल भी दूसरे राज्यों में यह वायरस फैला था। शिवपुरी जिले के वातावरण के वजह से यह वायरस यहां प्रभावित नहीं रहा। उम्मीद की जा रही है कि शिवपुरी में लंपी वायरस ज्यादा असर नहीं करेगा। विभाग की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं।

दूसरे पशुओं से अलग किया
“रविवार को गाय के शरीर पर गठानें सी नजर आईं। कुछ समझ नहीं आने पर दूसरे लोगों को बताया। लंपी वायरस का पता चला तो दूसरे पशुओं से अलग कर दिया है।” – गिर्राज शर्मा, पशु पालक
बैल के गांठें पड़ गईं
“सूचना पर इलाज करने टीम आ गई थी। बैल को दूसरे जानवरों से दूर करने की सलाह दी है।” – विनोद पाल, पशुपालक

लंपी के लक्षण वाले पशुओं का सैंपल कराया है
“लंपी वायरस जैसे लक्षण आने पर ट्रीटमेंट करवाया है। साथ ही वैक्सीनेशन भी शुरू करा दिया है। सैंपल रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। सैंपल करवा रहे हैं। जहां से शिकायतें आ रहीं हैं, वहां तुरंत टीम भेज रहे हैं। फिलहाल पशुओं की मौत की कहीं से सूचना नहीं है।” – डॉ. एमसी तमोरी, उप संचालक, डेयरी एवं पशुपालन विभाग जिला शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!