शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र में झिरी गांव के पास रविवार की सुबह ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच बच्चे, एक किशेारी सहित 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में ऑटो चालक व उसके दो बेटे, तीन महिलाएं व उनकी तीन बेटियां और एक बच्चा घायल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक जयराम निवासी पोहरी रविवार की सुबह मूंगफली खोदने के लिए ऑटो में सवारियां बिठाकर ले जा रहा था। झिरी गांव के पास दूसरा वाहन ओवरटेक करते हुए निकला। ओवरलोड ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में ऑटो चालक जयराम के साथ उसके दो बेटे बेटा कान्हा (12) पुत्र जगराम जाटव, लवकुश (10) पुत्र जगराम जाटव, महिला मां मदीना (25) पत्नी रफीक व उसकी बेटी रसीद (2) पुत्र रफीक खान, महिला सुआ (40) पत्नी कालीराम आदिवासी व उसकी बेटी सपना (14) पुत्री कालीराम आदिवासी, महिला परवीन बानो (35) पत्नी शहीद खान व उसकी बेटी शनिवार (16) पुत्री शहीद खान और अभिषेक (10) पुत्र अतर सिंह जाटव घायल हो गए। मदद के लिए ग्रामीण आगे आए और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

हादसा: ओवरलोड ऑटो पलटा, पांच बच्चे, एक किशोरी सहित 10 घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment