पीएम के कार्यक्रम से लौट रही थी स्व सहायता समूह की महिलाएं
शिवपुरी: श्योपुर जिले के कराहल में स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में शामिल होने शिवपुरी जिले से जा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसमें महिलाओं सहित 20 लोग घायल हो गए थे। बताया जाता है कि यह महिलाएं शिवपुरी जिले के करहाल में आयोजित होने वाले स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने वाले थे लेकिन देरी हो जाने की वजह से यह लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए और वापस लौट कर आ रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार, एसपी राजेश सिंह, सीएमएचओ पवन जैन, अस्पताल पहुंचे और दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर से बातचीत की साथ ही आश्वासन दिया कि दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की हर संभव मदद की जाएगी।

दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे जिला अध्यक्ष जाना हाल-चाल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment