शिवपुरी. लोगों को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर पैसे की वसूली करने वाले दो युवकों को फिजिकल थाना पुलिस ने दबोचा है। यह युवक अमोला सिरसौद के रहने वाले हैं और शिवपुरी में रहकर पढ़ाई के बहाने इस काले कारनामे को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक युवक ने शनिवार को दोस्त के साथ फिजिकल थाने में शिकायत की कि उनके पास एक मोबाइल नंबर से वाट््सअप पर हेलो का मैसेज आया। मैंने जब उसका जवाब दिया तो दूसरी ओर से अश्लील वीडियो भेज दिया। यह वीडियो मैंने देखा तो कुछ ही देर बाद मेरे वाट्सअप पर मेरा अश्लील वीडियो देखते हुए फोटो आया। इसके बाद वाट्सएप पर वीडियो भेजने वाले ने कुछ देर बाद फोन कर कहा कि मुझको 100 रुपए फोन पे कर दो नहीं तो यह फोटो वायरल कर दूंगा। मैंने 100 रुपए सेंड कर दिए।
साइबर सेल की मदद से सुलझा मामला
थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने साइबर सेल की मदद से इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले दो आरोपियों गोलू लोधी (18) व आनंद लोधी (19) निवासीगण सिरसौद करैरा हाल निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी शिवपुरी को पकड़ लिया। दोनों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल व अश्लील वीडियो बरामद की है। साथ ही आरोपियों के बैंक खाते में 50 हजार रुपए से अधिक नकद राशि भी मिली है । पुलिस की मानें तो इस मामले में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते है, जांच जारी है।

अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने बाले दो युवकों को फिजिकल पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment