शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में पिछले दो महीने से एक के बाद एक कोङ्क्षचग पढऩे जाने वाले बच्चों की साइकिलें चोरी हो रही थीं। पुलिस भी इन चोरी की घटनाओं से परेशान थी। कुछ दिन पूर्व एक साइकिल चोरी के फुटेज में दिखे नाबालिग चोर को पुलिस ने चैंकिग के दौरान थाने के सामने से ही चोरी की साइकिल के साथ पकड़ लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आधा दर्जन चोरी की साइकिल बरामद की है। इधर जब बरामद साइकिलों में एक बच्चे को अपनी साइकिल दिखी तो उसकी आंखो में से खुशी के आंसू छलक पड़े।
जानकारी के अनुसार फिजिकल थाने में कुछ दिन पूर्व दर्पण कॉलोनी निवासी आकाश (15)पुत्र महेश धाकड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि वह जब कोङ्क्षचग गया था, तभी उसकी साइकिल कोई चुराकर ले गया। पुलिस ने पड़ताल कीतो सीसीटीवी कैमरे एक नाबालिग साइकिल को चुराकर ले जाता दिख रहा था।
पुलिस चेकिंग देख भागा नाबालिग तो पकड़ा
गत दिवस फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ पुलिस थाने के सामने हवलदार सत्यवीर जादौन व आरक्षक जितेन्द्र करारे के साथ वाहन चैंकिग कर रहे थे। तभी एक बालक साइकिल के साथ दिखा और वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने बालक को रोककर पूछताछ की तो फुटेज में दिखने वाला चोर यही निकला। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर 6 चोरी की साइकिल बरामद की। इसमें वह साईकिल भी है जो कि आकाश धाकड़ की है। आकाश ने जब अपनी चोरी गई साइकिल को देखा तो वह खुश हो गया। यहां बता दें कि पुलिस ने जो नाबालिग चोर पकड़ा है, उसका पिता भी फिजिकल क्षेत्र का आदतन बदमाश है।






Be First to Comment