शिवपुरी में 3 दिनों झमाझम हुई बारिश ने नदी-नालों में उबाल ला दिया। बीते रोज बदरवास के रामपुरिया मार्ग पर उबाल मारते हुए 3 बाइक सवारों ने अपनी जान का जोखिम उठाते हुए। अपनी बाइक को पुलिया से ऊपर वह रहे नाले में उतार दिया। नाले को पार करते समय बाइक सहित दो बाइक सवार उफान मारते नाले में बहने से बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सहित बाइक सवारों पकड़ा तब कहीं जाकर बाइक सवारों की जान बच सकी।
जानकारी के अनुसार बदरवास के रामपुरिया मार्ग बारई के पास बने रपटे पर तीन बाइक सवारों ने उफान मारते नाले को पार करना चाहा। इसी दौरान बाइक पर तीन सवारों में से एक बाइक सवार ने बाइक से उतरकर बाइक में धक्का लगाया। इसके बाद तीनों मिलकर नाले को पार करने लगे। इसी दौरान बाइक का संतुलन नाले के तेज बहाव में बिगड़ गया। असंतुलित हुई बाइक बहने वाली थी कि ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। तब कहीं जाकर बाइक सवार 3 लोगों की जान बच सकी। मार्ग पर बने रपटे पर इस प्रकार का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं घठित हुई है। जिसमें इस प्रकार के हादसे घठित हुए। इसके बावजूद ग्रामीण अपनी जान को जोखिम में डाल कर नदी नालों को पार करतें हैं। दरसअल रामपुरिया मार्ग लगभग आधा दर्जन गांव को शहरी क्षेत्र से जोड़ता है। परंतु अधिक बारिश के चलते इस मार्ग पर नाले उफान पर आ जाते हैं।

जान जोखिम डालकर पार कर रहे हैं बाइक सवार बहे, ग्रामीणों ने पकड़कर बचाई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment