शिवपुरी: शिवपुरी के कोलारस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सेसई सड़क में एक गाय की मौत का मामला सामने आया है. वही ग्रामीणों ने कई बार करंट आने की शिकायत की है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि सेसाई सड़क चौराहे पर सरकारी खंबे में लगातार करंट दौड़ता रहता है वहीं बारिश के चलते करंट की रफ्तार तेज हो जाती है और एक पालतू गाय जब वहां से गुजर रही थी तो उसकी चपेट में आ गई जिसके कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई जानवर इस करंट की चपेट में आ चुके हैं इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों द्वारा की गई है. लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई हैं.






Be First to Comment