शिवपुरी: जिले का शिवपुरी-गुना फोरलेन हाइवे पर बने पूरनखेड़ी टोल प्लाजा कर शुरुआती समय से विवादों में रहा है। इस प्लाजा पर आय दिन लड़ाई, झगड़े मारपीट होते रहते हैं। चाहे गलती टोलकर्मियों की हो या फिर ट्रक ड्राइवर की। यहां आए दिन होने वाले विवाद वाहन चालक और प्रशासन के लिए सिर दर्द बनते जा रहा है। पूरनखेड़ी टोल पर आए दिन होने हंगामे को लेकर अब पुलिस भी परेशान है। टोल प्लाजा पर विवाद का कारण एक ही होता है- ओवरलोड। जिसे लेकर आए दिन हंगामा देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक और मामला गुरूवार को सामने आया। जहां ट्रक चालक शेर सिंह अपने पुत्र मनिराम के साथ ट्रक लेकर ओरंगाबाद से हरिद्वार जा रहा था। तभी सुबह ट्रक पूरनखेड़ी टोल पहुंचा तो वहां वाहन ओवरलोड बताने लगा। जिसपर विवाद होने लगा।
ट्रक चालक का कहना था कि वह अभी सेंधवा सहित दो बॉर्डर से निकलकर आए हैं, वहां तो ओवरलोड नहीं बताया तो यहां टोल पर क्यों गाड़ी ओवरलोड बता रही है। इसी दौरान ओवरलोड को लेकर लेकर टोल कर्मी और ट्रक चालक में विवाद हो गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद घटना कि जानकारी लगते ही लुकवासा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक शेर सिंह, क्लीनर मनीराम सहित टोलकर्मी अनिल लोधी, अजय पुरी के खिलाफ मारपीट कि धाराओं के तहत मामला दर्ज लिया।
दो टोल पर ट्रक को बताया अंडरलोड पुरणखेड़ी टोल पर ट्रक को बता दिया ओवरलोड
ट्रक चालक शेर सिंह का कहना था कि पूरनखेड़ी टोल पर जब वह पहुंचे तो टोल वालों ने ट्रक को ओवरलोड बताया। जबकि ट्रक अंडरलोड है। हम सेंधवा सहित दो बोर्डर क्रॉस करके आ रहे हैं। वहां तो ट्रक ओवरलोड नहीं बताया। यहां कैसे ट्रक ओवरलोड हो गया। हमने पिछले दोनों टोलों कि अंडरलोड कि पर्ची भी बताई। जिन्हें टोल वालों ने फाड़कर फेंक दी। सेठ को बताने के लिए जब वीडियो बनाने कि कोशिश कि तो टोलवालों ने मोबाइल फेंक दिया। जिसके बाद मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों द्वारा मारपीट की शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई गई। जहां दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

दो टोल पर ट्रक को बताया अंडरलोड पुरणखेड़ी टोल पर ट्रक को बता दिया ओवरलोड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment