शिवपुरी: शिवपुरी की पावन धरा पर दतिया के प्रसिद्ध पंडोखर सरकार कल 16 सितंबर को जिला मुख्यालय शिवपुरी के स्थानीय परिणय वाटिका मैरिज हॉल परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आशीर्वाद देने हेतु पधार रहे हैं। इस दौरान यहाँ पंडोखर सरकार का श्रद्धालु के लिए भव्य त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार भी लगेगा।
पंडोखर सरकार की अगवानी कर रहे आयोजक नवाब सर्राफ के संचालक तेजमल सांखला व श्री श्याम बिहारी ग्रुप शिवपुरी ने बताया है कि श्रद्धालुओं के विश्वास और आस्था का केंद्र दतिया स्थित प्रसिद्ध श्री पंडोखर सरकार अपने एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी जिला मुख्यालय के स्थानीय परिणय वाटिका मैरिज हॉल में पधार रहे हैं। इस दौरान यहां दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक श्री पंडोखर सरकार का भव्य त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार भी लगेगा। श्री पंडोखर सरकार के दर्शन व धर्म लाभ प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वह परिणय वाटिका में आयोजित पंडोखर सरकार के भव्य त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार के दर्शन कर अपनी मनोकामना की अर्जी लगाएं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्री पंडोखर सरकार के दर्शन को लेकर श्रद्धालुजनों से धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील नवाब सर्राफ परिवार व श्री श्याम बिहार ग्रुप शिवपुरी के द्वारा की गई है। अब यह कार्यक्रम केंसिल कर दिया गया हैं.

पंडोखर सरकार का तत्काल लगने बाला दिव्य दरबार हुआ केंसिल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment