शिवपुरी: जिले के कोलारस नगर में एक 10वीं कक्षा के छात्र कोचिंग पढ़ने गए छात्र को लौटते वक्त उसे बिजली के खंभे में दौड़ते करंट की चपेट में आने से जोरदार बिजली का झटका लग गया। करंट लगने के बाद छात्र बेहोश हो गया। छात्र को उसके साथियों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि जिले में भारी बारिश को मध्य नजर रखते हुए कलेक्टर ने सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों की छुट्टी बीते रोज ही घोषित कर दी थी।
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय पिंकेश लोधी निवासी चंदोरिया थाना इंदार कोलारस नगर के जगतपुर क्षेत्र में किराए से कमरा लेकर 10वीं कक्षा की तैयारी कर रहा था। हर रोज की तरह पिंकेश लोधी रेलवे स्टेशन के पास एक कोचिंग में पढ़ने गया था। जहां से लौटते वक्त पिंकेश अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर पानी के बीच लगे बिजली के खंभे में दौड़ते करंट की चपेट में आ जाने से उसे बिजली का जोरदार झटका लग गया और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। कोचिंग से लौट रहे अन्य छात्रों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के लिए लाया गया। पिंकेश का उपचार कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
कलेक्ट्रेट घोषित कर रखी थी स्कूल सहित कोचिंग की छुट्टी
शिवपुरी जिले में भारी बारिश के अलर्ट को मध्य नजर रखते हुए शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बीते रोज की सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूल सहित कोचिंग की छुट्टी के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बावजूद कोचिंग संचालक ने लापरवाही बरतते हुए अपने कोचिंग पर छात्रों को पढ़ने के लिए बुला लिया। कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना करने वाले कोचिंग संचालक की बजह से आज एक छात्र की जान पर बन आई।

कोचिंग से पढ़कर लौट रहे छात्र को लगा खम्बे से करंट, बची जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment