डॉक्टर के द्वारा अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शासकीय चिकित्सालय पिछोर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों के साथ अभद्रता की घटनाएं लगातार होती रहतीं है ताजा मामला 12 सितंबर का है जब ग्राम पंचायत कफार निवासी एक आदिवासी प्रसूता अपने परिवार जनों के साथ शासकीय चिकित्सालय पिछोर पहुंची थी जहां चिकित्सालय में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा प्रसूता को एक अदन पलंग भी प्रदान नहीं किया गया जिससे कि दर्द और तकलीफ से तड़पती हुई प्रसूता चिकित्सालय परिसर में यहां-वहां घूमती रही जैसे ही प्रसूता की तकलीफ की जानकारी साथ में आए हुए परिवार जनों को हुई तो परिवार जनों के द्वारा इसकी शिकायत पिछोर चिकित्सालय के डॉ.बृजेश शर्मा से की गई परंतु डॉक्टर बृजेश शर्मा द्वारा परिवार जनों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया एवं अभद्र भाषा में बात की गई यहां गौरतलब बात यह है कि परिवार जनों के साथ नवनिर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य के पति भी पिछोर चिकित्सालय में उपस्थित थे जिनके साथ भी डॉक्टर द्वारा अभद्रता की गई पिछोर चिकित्सालय में पदस्थ अन्य कर्मचारियों द्वारा भी लगातार इस तरह का व्यवहार आने वाले मरीजों के साथ किया जाता है जिसकी शिकायत मरीजों द्वारा लगातार की जाती रही हैं परंतु किसी पर भी कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है जिससे साफ जाहिर होता है कि पिछोर चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर एवं अन्य कर्मचारियों को कहीं ना कहीं कोई राजनीतिक या आधिकारिक संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से वह मरीजों के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं।

शासकीय चिकित्सालय में चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिला एवं परिजनों के साथ की गई अभद्रता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment