शिवपुरी: गुरुद्वारा चौराहे पर स्मैक के ओवरडोज से विवेक परिहार की मौत के लिए उसके पांच साथियों और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने सभी छ: लोगों को जेल भेज दिया।
सिटी कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि 10 सितंबर की सुबह गुरुद्वारा चौराहे पर विवेक (28) पुत्र रामचरण परिहार परिहार की लाश मिली थी। विवेचना में सुनील उर्फ टक्के जाटव, आकाश मांझी, मिथुन कुशवाह, अनिल सेन और आकाश धानुक द्वारा मिलकर विवेक को नशा कराने की बात सामने आई थी। जिसके बाद पांचों युवकों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि कई बार पांचों ने सिरिंज व नशे की सामग्री शिवा मेडिकल स्टोर से खरीदी थी। जिसके बाद सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मेडिकल संचालक अनिल जैन पुत्र ज्ञानचंद्र जैन निवासी फतेहपुर रोड़ पर भी केस दर्ज कर लिया था। मंगलवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने मेडिकल संचालक सहित पांचों युवकों को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने सभी को जेल भेज दिया। वही मंगलवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगहों से स्मैक का नशा करते पांच युवकों को पकड़ा है।

स्मैक+मौत+केस दर्ज+गिरफ्तारी= जेल, जानिए मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- महिला बाल विकास और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दो गांवों में रुकवाए बाल विवाह / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते कल इन क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद / Shivpuri News
- चिंताहरण हनुमान मंदिर में चोरी, भगवान के चांदी के गहने ले उड़े चोर, रन्नौद में आस्था पर प्रहार, मंदिर का ताला तोड़कर वारदात / Shivpuri News
- दबंगों के कब्जे से मुक्त हुई गरीब की निजी भूमि, एसडीएम अनुपम शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment