शिवपुरी: शहर में ढाई करोड़ लागत से बनी 15 लाख लीटर क्षमता की एक टंकी और 10 लाख लीटर क्षमता की 2 टंकियों में लीकेज होने से प्रतिदिन 15 हजार लीटर पानी बर्बाद हाे रहा है। लीकेज हाेकर निकला पानी टंकी के नीचे ही जमा हो रहा है। इससे टंकी गिरने का खतरा बढ़ रहा है। नगर पालिका अधिकारियाें काे इसकी जानकारी दाे साल से है लेकिन अब तक लीकेज ठीक करने के प्रयास ही नहीं किए गए। अब नगर पालिका के अधिकारी टेंडर की दरें तय करने के लिए नवगठित परिषद की बैठक का इंतजार कर रहे हैं।
नपा के सहायक यंत्री सचिन चौहान ने बताया कि साल 2012 से 2017 तक दोशियान कंपनी ने टंकियां बनाई थीं। साल 2018 में दोशियान कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। इन सभी टंकियों में कहीं ग्रिल नहीं लगी है तो कहीं काम पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद टंकियों में पानी भरकर सिंध की जल सप्लाई शुरू कर दी गई। नतीजा यह निकला कि राघवेंद्र नगर की जो टंकी 15 लाख लीटर क्षमता की है, उसमें पानी भरने के बाद 5000 लीटर पानी लीकेज के कारण व्यर्थ बह जाता है। टंकी के नीचे प्लिंथ प्रोटेक्शन नहीं होने से लीक हो रहा पानी टंकी के नीचे जमीन में समा रहा है। इससे टंकी को ही खतरा पैदा हो गया है। नपा के इंजीनियर भी मान रहे हैं कि टंकी को खतरा है। वहीं ठकुरपुरा व पीएचक्यू में 10-10 लाख लीटर क्षमता टंकी बनी हैं लेकिन इनमें से प्रतिदिन 10000 लीटर पानी व्यर्थ बहकर निकल रहा है।
2 साल से एडीएम के यहां अटकी फाइल, अब परिषद की बैठक का इंतजार
नगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि टंकी में 4 तरह के सप्लाई पाइप होते हैं। पानी भरने के लिए, सप्लाई के लिए, सफाई के लिए और ओवरफ्लो के लिए एक-एक पाइप रहता है। टंकी बनाते वक्त इस प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा नहीं किया गया। इसी कारण टंकी से पानी लीक हो रहा है। टंकियों में नीचे बेसमेंट में प्लिंथ प्रोटेक्शन भी नहीं है। इसलिए लीक हो रहा पानी टंकियों के नीचे ही जमा हो रहा है। सर्वे होने के बाद रिपोर्ट नगर पालिका को मिली तो उन्होंने टेंडर निकाले। 24 लाख 72 हजार रुपए का टेंडर नगर पालिका से जारी किया गया जिसे इंदौर की कंपनी ने लिया है लेकिन अभी तक इसकी दरें तय नहीं हुई हैं। इसके लिए परिषद की बैठक का इंतजार किया जा रहा है।
जल्द शुरू कराएंगे लीकेज
“पहले चरण में 5 टंकियों पर लीकेज बंद करने का काम कराएंगे। इनमें राघवेंद्र नगर, ठकुरपुरा और पीएचयू की टंकी के साथ सब्जी मंडी और मोती बाबा टंकी का काम शामिल है। यहां लीकेज अधिक हैं और खतरा भी अधिक है। इसलिए परिषद की बैठक में दर स्वीकृत होने के बाद यहां काम शुरू हो जाएगा। यह टंकियां दोशियान कंपनी ने बनाई थी जो अब ब्लैकलिस्टेड है।” -सचिन चौहान, सहायक यंत्री, नगर पालिका शिवपुरी

15 हजार लीटर पानी रोज बर्बाद, ADM की टेबल पर अटकी फ़ाइल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment