शिवपुरी: गोवंश संरक्षण के लिए कु. शिवानी राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी ने जिलाधीश महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कु. शिवानी राठौर ने बताया कि शिवपुरी जिले में गौशाला होने के बावजूद गोवंश सड़कों पर घूमता रहता है। जिसके कारण आए दिन गोवंश घायल एवं चोटिल होती रहती हैं। बीते दिनों शहर में दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें आम व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण की लिए गौशालाओं को पर्याप्त बजट भेजा जाता है उसके बाद भी गोवंश सड़कों पर घूमते रहने के कारण आए दिन वाहनों से घायल होता रहता है। गौ सेवकों द्वारा घायल गोवंश का सेवा उपचार कराया जाता है।
कु. शिवानी राठौर ने जिलाधीश महोदय से ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया है कि इस संबंध में नगर पालिका एवं नगर परिषद को आदेश दें कि वह गोवंश संरक्षण की अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए गोवंश को गौशाला तक भेजने का प्रबंध करें, जिससे कि गोवंश संरक्षण के साथ-साथ आम नागरिकों का जीवन भी सुरक्षित रह सके।
इस अवसर पर कु. शिवानी राठौर के साथ शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस राजकुमारी खान आदि उपस्थित रही।

जिले में गौशाला होने के बावजूद गोवंश सड़कों पर क्यों: कु. शिवानी राठौर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment