शिवपुरी: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन करने के लिए किसानों की सुविधा हेतु किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। अब किसान स्वयं के मोबाइल से घर पर बैठक पंजीयन कर सकेंगे। किसानों को पंजीयन केंद्रों में लाइन लगाकर पंजीयन की झंझट से मुक्ति मिलेगी। किसान द्वारा 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक पंजीयन कराया जा सकता है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था के लिए किसानों के लिए स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकर, ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, पूर्व वर्षों की भांति सहकारी समिति, एस.एच.जी., एफ.पी.ओ., एफपीसी द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर जाकर पंजीयन की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
किसानों को सशुल्क के साथ पंजीयन व्यवस्था के लिए एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क पर, लोक सेवा केन्द्र पर एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे से किया जा सकता है। इसके साथ ही एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क पर, लोक सेवा केन्द्र तथा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे द्वारा पंजीयन की सशुल्क सुविधा हेतु कार्यालय खाद्य विभाग जिला शिवपुरी से विधिवत उपार्जन नीति की शर्तों के तहत अनुमति लेकर सशुल्क किसानों को पंजीयन की सुविधा दे सकती है।

निःशुल्क घर बैठे किया जा सकेगा धान, ज्वार एवं बाजरा उर्पाजन के लिए पंजीयन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment