Press "Enter" to skip to content

बाइक से गिरने से महिला की हुई मौत, पति के साथ सर्पदंश का बंध कटाने जा रही थी महिला / Shivpuri News

बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहरी मोहना मार्ग पर ऐनपुरा गांव के पास चलती बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार रेखा पत्नी पहलवान उम्र 35 वर्ष निवासी सेवाखेड़ी अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर सर्प दंश का बंध कटाने सेवाखेड़ी से धौरिया गांव में स्थित दुल्हा देव के मंदिर जा रही थी तभी अचानक ऐनपुरा गांव के पास महिला चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। चलती बाइक से गिरने से महिला के सिर में पीछे गंभीर चोट लगी जिससे महिला बेहोश हो गई। दुर्घटना में
गंभीर रूप से घायल महिला को पति 108 एंबुलेंस से बैराड़ अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!