शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के NH-46 शिवपुरी-गुना फोरलेन हाइवे पर आज सुबह तड़के एक चावल से भरे ट्रक में आग लग गई। आग भड़कने की सूचना राहगीरों ने तत्काल बदरवास थाना पुलिस को दी। मौके पर बदरवास थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस को मौके पर ट्रक में न ही ड्राइवर मिला और ना ही क्लीनर मिला है। बदरवास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक में भड़की आग
जानकारी के अनुसार शिवपुरी-गुना फोरलेन हाइवे गांव चितारा के पास यह हादसा हुआ। ट्रक क्रमांक RJ09GB8090 में चावल भरकर शिवपुरी से गुना की ओर ले जाया जा रहा था। आज सुबह तड़के लगभग 5:00 बजे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई, देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा।
आग को बुझाने में लगी मेहनत
हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों ने ट्रक में भड़की आग की सूचना तत्काल बदरवास थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोलारस नगर परिषद की फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेड के चालक पप्पू शर्मा ने कहा कि ट्रक में भड़की भीषण आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मौके से भागे चालक-क्लीनर, मामला संदिग्ध
जानकारी के अनुसार ट्रक में आग भड़कने के बाद मौके से ट्रक चालक व ट्रक का क्लीनर फरार हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर के लापता हो जाने से ट्रक में भरे चावल को संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ट्रक में भरे चावल सहित की ट्रक मालिक की पड़ताल करने में जुटी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

डिवाइडर से टकराने के बाद चावल से भरा ट्रक धूँ धूँ कर जलकर हुआ खाक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment