शिवपुरी: नगर परिषद बैराड़ के वार्ड क्रमांक 15 ग्राम गोंदोली व बमनपुरा मार्ग के बीच स्थित नदी में बारिश से पानी आने से ग्रामीणों का रास्ता बंद हो जाता है। इसके बाद भी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर बने हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार पुल का निर्माण नहीं होने से बारिश होने पर हमारे गांव का संपर्क कट जाता है।
इसमें मरीज व प्रसूताएं सहित ग्रामीण घरों में कैद को हो जाते हैं। लेकिन कभी आपातकालीन समय में ले जाना पड़े तो आफत आ जाती है। स्थिति यह रहती है कि कई लोगों को रेस्क्यू कर मरीजों रस्सियों के सहारे पार करना पड़ता है। सीएमओ जेपी पारा का कहना है कि टेंडर हो गया हैं, बारिश के बाद निर्माण शुरू कराएंगे।
बारिश होते ही घरों में हो जाते हैं कैद
पुल का निर्माण नहीं होने से बारिश होते ही ग्रामीण गांव में कैद हो जाते हैं। या फिर कई किमी का फेर लगाकर आवागमन करना पड़ता है। ग्रामीण राजेश कुशवाहा, गणेश यादव व महेंद्र कुशवाहा ने बताया है कि बारिश के दिनों में लोग इसी तरह अपनी जान जोखिम में डालते हैं।
इसमें सर्वाधिक परेशान मरीज, प्रसूता सहित ग्रामीण को उठानी पड़ती है। ज्यादा आवश्यकता होने पर पानी के बीच से निकालना मजबूरी हो जाती है। इसके बाद भी क्षेत्रीय राज्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
रास्ता बंद हो जाता है
बारिश के मौसम में नदी में पानी आने के बाद रास्ता बंद हो जाता है और फिर जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। -लक्ष्मण कुशवाह, निवासी ग्रामीण गोंदोली
टेंडर हो चुके हैं
गोंदोली पुरा नदी रपटे के रास्ते पर पुल निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं, शीघ्र ही बारिश बाद काम शुरू कराया जाएगा। -जेएन पारा, नगर परिषद सीएमओ बैराड़






Be First to Comment