Press "Enter" to skip to content

नरैयाखेड़ी में घटिया निर्माण के चलते ग्रामीणों ने हायर सेकेंडरी स्कूल की बिल्डिंग का काम रुकवाया / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नरैयाखेड़ी में हायर स्कूल की बिल्डिंग का काम चल रहा है. बताना होगा कि 2016 से बिल्डिंग का काम शुरू हुआ था लेकिन आज दिनांक तक इसका काम पूरा नहीं हो पाया है वही घटिया निर्माण कराया जा रहा है जिसके चलते ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया है.

जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले महेंद्र रावत ने बताया कि हमारे गांव में हायर स्कूल की बिल्डिंग का काम 2016 से चल रहा है और सवा डेढ़ करोड़ की लागत से इस स्कूल की बिल्डिंग का काम किया जा रहा है वही लगातार ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण बिल्डिंग में किया जा रहा है. जिसके चलते आज जब रातों-रात छत डाली जा रही थी तो सुबह ग्रामीण सभी इकट्ठे होकर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि हर काम में घटिया निर्माण किया जा रहा है सरिया से लेकर सीमेंट एवं गिट्टी बजरी सभी में घटिया सामग्री उपयोग की जा रही है. वहीं मिलावट भी की जा रही है इसके चलते सभी ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर काम रुकवाया वही सरपंच को भी मौके पर बुलाया जिसके बाद सभी ने घटिया निर्माण की बात कही है सभी की मांग है कि उच्च स्तर का निर्माण स्कूल की बिल्डिंग में किया जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!