शिवपुरी: नगर पालिका उपाध्यक्ष पति को जांच के लिए गुरुवार को सिटी कोतवाली थाने बुलाया। जांच के दौरान रामजी व्यास करीब चार घंटे थाने में बैठे रहे। पुलिस ने मोबाइल जब्त करने के बाद आईटी सेल की जांच के बाद आईटी एक्ट की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस ने इस मामले में आगे विवेचना जारी रखी है।
जानकारी के मुताबिक नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति रामजी व्यास को सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया। रामजी व्यास दोपहर 1:30 बजे थाने पहुंचे। जांच के लिए आईटी सेल को बुलाकर जांच कराई। बताया जा रहा है कि रामजी व्यास के मोबाइल से किसी ग्रुप में मैसेज करना पाया गया है।
इसलिए पुलिस ने प्रकरण में आईटी एक्ट की धाराओं का इजाफा कर लिया है। रामजी व्यास चार घंटे बाद कोतवाली से आए। बता दें कि सोशल मीडिया पर सिंधिया राज परिवार को लेकर पोस्ट डाली गई थी। नपा उपाध्यक्ष पति ने आईडी हैक होने की बात कही थी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

नपा उपाध्यक्ष पति का मोबाइल जब्त किया, आईटी एक्ट की धाराएं बढ़ाईं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment