शिवपुरी: जिले के पोहरी चौराहे के पास एक 108 एम्बुलेंस के चालक ने शराब के नशे में 108 एम्बुलेंस से एक व्यवसायी की कार में टक्कर मार दी। हादसे में व्यवसायी सहित उनके परिवार की जान बाल बाल बच गई, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। व्यवसायी ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में पहुंचकर दर्ज कराई है।
व्यवसायी दिलीप सिंघल अपने परिवार के साथ पोहरी में स्थित प्राचीन गणेश मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पोहरी चौराहे पर एक 108 एम्बुलेंस के चालक ने एम्बुलेंस को लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। व्यवसायी की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर क्षतिग्रस्त हो गई।
हालांकि, कार में सवार व्यवसायी दिलीप सिंघल व उनके परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे। व्यवसायी दिलीप सिंघल ने 108 एम्बुलेंस को रुकवा कर पूरी घटना अपने मिलने वाले एडवोकेट विजय तिवारी सहित एडवोकेट शैलेन्द्र समाधिया को फोन पर दी। इस के बाद 108 एम्बुलेंस चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
शराब के नशे में 108 एम्बुलेंस का चालक
पुलिस जब 108 एम्बुलेंस और उसके चालक को सिटी कोतवाली थाने लेकर पहुँची जहां एम्बुलेंस चालक ने अपना नाम मोनू शर्मा बताया, पुलिस से वार्तालाप के दौरान 108 एम्बुलेंस का चालक शराब के नशे में इतना धुत्त था कि वह सही से बोल भी नहीं पा रहा था। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने 108 एंबुलेंस के चालक मोनू शर्मा का मेडिकल कराया जिसमें शराब की पुष्टि हुई सिटी कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि 108 एंबुलेंस के चालक मोनू शर्मा के खिलाफ कार्यवाही की गई है वाहन को भी जप्त कर लिया गया।

108 एंबुलेंस के चालक ने मारी कार में टक्कर, गणेश मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment